Saturday, August 15, 2020

नेपाल का भविष्य के तिब्बत बनने की और बढ़ते कदम

 नेपाल नहीं समझ पा रहा कि वह भविष्य का तिब्बत बन सकता है:

नेपाल में कम्युनिस्ट शक्तियों के सत्ता ग्रहण करते ही भारत—नेपाल संबधों का काला अध्याय शुरू होता दिखाई पड़ने लगा। जहां एक ओर वामपंथी नेपाली सरकार ने कम्युनिस्ट चीन का खुल कर समर्थन और साथ देना शुरू किया वहीं भारत के साथ अपने सघन और सशक्त संबंधों की जड़ें खुद ही काटनी शुरू कर दीं। हालांकि इस सबमें नेपाल यह नहीं समझ पा रहा है कि वह भविष्य का तिब्बत बन सकता है।

nepal_1  H x W:

चीन, नेपाल और भारत के त्रिकोणीय संबंधों और इसके बीच भारत-नेपाल के बीच गहराते संकट पर चर्चाएं चल ही रही थीं कि नेपाल के प्रधान मंत्री ने भारत के कण—कण में बसे श्री राम की अयोध्या पर विवादित बयान देकर संकटों का एक नया ही अध्याय शुरू कर दिया। ओली ने एक ओर अयोध्या को नेपाल में स्थित बता दिया तो वहीं दूसरी ओर भारत के कई हिस्सों को नेपाली नक़्शे का हिस्सा बना कर पूरे विश्व के सामने पेश कर दिया। आखिर ये क्या हो रहा है और क्यों ? नेपाल और भारत के बीच सदियों से बहुत सशक्त सांस्कृतिक सम्बन्ध रहे हैं। यहां तक कि विश्व राजनीति के पटल पर नेपाल की छवि हमेशा भारत के छोटे भाई के रूप में प्रस्तुत की गयी और मान्य भी रही है। सुदूर दक्षिण से यहां पहुंच श्री आदि शंकराचार्य द्वारा श्री पशुपतिनाथ जी की स्थापना हो या यहां की हिन्दू बहुल जनसँख्या के साथ भारत के सांस्कृतिक सम्बन्ध, नेपाल और भारत हमेशा 'दो राष्ट्र, एक संस्कृति' के रूप में देखे जाते रहे हैं। किन्तु आज जो स्थिति दिखाई पड़ रही है वह एक सुनियोजित वैचारिक तथा राजनीतिक षड़यंत्र का नतीजा है।

 नेपाल के माध्यम से चीन भारत पर अपना शिकंजा कसने की तैयारी में है। नेपाल में कम्युनिस्ट शक्तियों के सत्ता ग्रहण करते ही भारत—नेपाल संबधों का काला अध्याय शुरू होता दिखाई पड़ने लगा। जहां एक ओर वामपंथी नेपाली सरकार ने कम्युनिस्ट चीन का खुल कर समर्थन और साथ देना शुरू किया वहीं भारत के साथ अपने सघन और सशक्त संबंधों की जड़ें खुद ही काटनी शुरू कर दीं। हालांकि इस सबमें नेपाल यह नहीं समझ पा रहा है कि वह भविष्य का तिब्बत बन सकता है। पिछले कुछ समय में भारत चीन के बीच तनातनी की स्थिति उत्पन्न होने पर नेपाल ने न सिर्फ चीन का साथ दिया, भारत को अपने कूटनीतिक महत्व के कई निर्णयों के माध्यम से कई नकारात्मक सन्देश दिए। नेपाली सरकार ने जहां एक ओर अपने सभी नेपाली विद्यालयों में मंदारिन (चीनी) भाषा पढ़ना अनिवार्य कर दिया तो दूसरी ओर भारतीय मीडिया का प्रसारण रोक दिया, हालांकि यह रोक बाद में हटा ली गयी। आर्थिक मोर्चे पर नेपाल ने चीन के साथ कई समझौते किये हैं और यहीं सबसे बड़ा संकट दिखाई पड़ता है। चीन नेपाल में इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के नाम पर जो पैसा लगा रहा है, वह भविष्य में नेपाल के अपने भविष्य के लिए भी खतरनाक है और भारत के लिए भी। लगभग 10 अन्य विकासशील या पिछड़े देशों को इस प्रकार पैसा उधार दे कर चीन पहले ही श्रीलंका का हम्बनटोटा पोर्ट हथिया चुका है और पाकिस्तान के ग्वादर पर भी कब्ज़ा जमा चुका है। चीन ने नेपाल के साथ फरवरी, 2020 में चीन-नेपाल ट्रांजिट प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किये हैं जिससे नेपाल को अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के लिए अब भारत पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। चीन की काली नज़र नेपाल पर सिर्फ भारत की वजह से नहीं है। और नेपाल हाल फिलहाल चीन से पूरी तरह से प्रभावित नज़र आ रहा है। nepal_1  H x W:

हालांकि भारत ने अपनी तरफ से हमेशा नेपाल की आर्थिक तथा अन्य सहायता करने का प्रयास किया है पर चीन की तुलना में भारत का नेपाल में निवेश या सहायता कम है। इसका कारण दोनों के उद्देश्यों में अंतर भी हो सकता है। जहां चीन नेपाल पर अपना वर्चस्व जमाना चाहता है, तो वहीं भारत नेपाल के विकास में बिना किसी नकारात्मक उद्देश्य से सहायता करता आया है।  भारत द्वारा 2017—18 में नेपाल को प्रदान की गयी 374 करोड़ की आर्थिक सहायता 2019—20 में बढ़ाकर 1050 करोड़ कर दी गयी है। इसके अलावा भारत ने नेपाल में कई अस्पताल, विद्यालय और अन्य आवश्यक सुविधाओं को जुटाने के लिए निर्माण की घोषणा कर काम भी शुरू कर दिया है।  इसके बावजूद नेपाली सरकार का नकारात्मक रवैया यहाँ वामपंथी विचारधारा के फैलने का एक परिणाम कहा जा सकता है।

 नेपाल के कई कम्युनिस्ट नेता भारत के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय जैसे संस्थाओं से पढ़ कर यहां पहुंचे हैं। ज़ाहिर सी बात है वामपंथ की पाठशाला से ग्रहण की गयी ट्रेनिंग भारत के विरोध में ही इस्तेमाल होगी। चीन से बढ़ते सुरक्षा, राजनीतिक और कूटनीतिक संकटों के बीच नेपाल से खट्टे होते संबंधों पर भारत को गहन विश्लेषण कर कदम उठाने होंगे। द्विपक्षीय सकारात्मक वार्ताओं के अलावा कहीं न कहीं नेपाल को कड़े सन्देश भी दिए जाने चाहिए क्योंकि वर्तमान नेपाली सरकार से भारत को सहयोग दिया जाना अपेक्षित नहीं है। साथ ही नेपाल को यह भी समझाने की आवश्यकता है कि विचारधारा के नाम पर वह आज भले ही चीन का साथ दे ले, पर भविष्य में यह उसके अपने अस्तित्व के लिए बड़ी चुनौतियां पैदा कर सकता है।

हाल फिलहाल में वैश्विक स्तर पर चीन को कोविड—19 फ़ैलाने का न सिर्फ गुनहगार माना जा रहा है बल्कि अमेरिका जैसी शक्ति से उसे कड़े विरोध का सामना भी करना पड़ रहा है। भारत के अमेरिका के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों की दृष्टि से देखें तो भारत न सिर्फ चीन बल्कि नेपाल को भी अपनी तरफ से कड़े सन्देश दे सकता है कि भारतीय सीमाओं में किसी भी प्रकार की घुसपैठ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

राम का वनवास खत्म हुआ। हार्दिक आनंद!

 हार्दिक आनंद :

राम का वनवास खत्म हुआ। हार्दिक आनंद! किन्तु ध्यान रखिए, अयोध्या से निकलने वाली शांति-सौहार्द की राह के कई कांटे अभी बाकी हैं। एक संघर्ष समाप्त हुआ किन्तु सरकार और समाज दोनों के लिए आने वाला दौर निश्चित ही परीक्षाओं का दौर है। नहीं भूलना चाहिए कि कुछ तत्व ऐसे भी हैं जिनकी ‘दाल-रोटी’ इस देश में नफरत का चूल्हा सुलगाए रहने से ही चलती है।

edit_1  H x W:

36 संप्रदायों के 140 संत, देश की समस्त पावन नदियों का निर्मल जल, विभिन्न तीर्थक्षेत्रों की मिट्टी और विविधता के इस सागर में मानवता को मर्यादा की दिशा देता श्रीराम का जयघोष। यह ऐसा क्षण था जब लगातार दौड़ता समय राष्ट्र स्मृति में स्थिर हो गया। 

5 अगस्त! एक दिन जो कैलेंडर के सहज पलट और बिसरा दिए जाने वाले अल्पजीवी पृष्ठ से बदलकर अयोध्या के आंगन में गड़ा शिलास्तम्भ बन गया।

राम का वनवास खत्म हुआ। हार्दिक आनंद!

किन्तु ध्यान रखिए, अयोध्या से निकलने वाली शांति-सौहार्द की राह के कई कांटे अभी बाकी हैं।

एक संघर्ष समाप्त हुआ किन्तु सरकार और समाज दोनों के लिए आने वाला दौर निश्चित ही परीक्षाओं का दौर है। नहीं भूलना चाहिए कि कुछ तत्व ऐसे भी हैं जिनकी ‘दाल-रोटी’ इस देश में नफरत का चूल्हा सुलगाए रहने से ही चलती है।

शांत अयोध्या भारत के आंगन में दबे उपद्रवी तत्वों की अशांति का चरम है।

देश को उत्पात का अखाड़ा बनाने में लगे इन तत्वों को आप मोटे तौर पर तीन हिस्सों में बांट सकते हैं-

पहला, कट्टरवाद की बिसात पर मुसलमानों को मोहरों की तरह चलाने के अभ्यस्त संगठन।

दूसरा, लोकतंत्र के आंगन में खूनी क्रांति की चिंगारी लिए बैठे वामपंथी।

और तीसरा, शक्तिसम्पन्न भारत की अंतरराष्ट्रीय राजनीति और समीकरणों पर पड़ने वाले प्रभावों से चिंतित विदेशी गुट-गुर्गे।

हैरानी नहीं कि ‘अयोध्या से आगे’ बढ़ते भारत के रास्ते में अगला मोर्चा उत्पात के इसी त्रिकोण से हो। बहुत सम्भव है कि तीनों की छीजती ताकत से पैदा बौखलाहट इन्हें एक कर दे!

संशय दूर करने के लिए तीन झलकियां देखिए-

पहला नजारा भूमिपूजन के बाद सोशल मीडिया पर आई ऐसी सारी ‘पोस्ट’ का जहां विवाद के पटाक्षेप के बाद पहली बार खुलकर बाहर निकले उन मुस्लिम बंधुओं के चेहरे देश-दुनिया के सामने आए, जो आमतौर पर मिंबरों पर काबिज कट्टरपंथियों के हल्लेगुल्ले में छिप जाते हैं। इन चेहरों ने मुस्लिम समाज की वह तस्वीर दिखाई जो यह बताती है कि आॅल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड जैसी उन्माद से भरी, पिद्दी-सी संस्थाएं इस पूरे वर्ग का प्रतिनिधित्व नहीं करतीं।

दूसरा दृश्य उन वामपंथियों की पोल खुल जाने का था जो मुस्लिम समाज की आड़ में बरसों से अदालत में अयोध्या को अखाड़ा बनाए थे।

विचार का तीसरा झरोखा, उन यूरोपीय विचार समूहों की पड़ताल से खुलता है जिनका मानना है कि गलवान में भारत के जबरदस्त पलटवार और तनकर खड़े हो जाने से ड्रैगन आशंका और हैरानी से भर गया है।

उपरोक्त तीनों स्थितियां बताती हैं कि भारत जैसे-जैसे उलझनों को हटाते हुए आगे बढ़ रहा है इसकी राह में परेशानियां खड़ी करने वालों की बेचैनी भी उससे ज्यादा अनुपात में बढ़ रही है।

ध्यान दीजिए, शाहीन बाग का हिंसक समर्थन, दिल्ली दंगों में तेजाब के पाउच, बम-पिस्तौलें और लद्दाख में तनाव के बीच चीनी कम्पनियों और कारोबार की पैरवी करने के लिए लोग मंगल ग्रह से नहीं आए थे!

इसलिए सीमापर युद्ध और समाज में टकराव टालने की अगली दवा इस भारत विरोधी ‘त्रिकोण’ का इलाज है। उपचार का प्रारंभ होने से ही शरीर में आशा और उत्साह के संकेत उठने लगे हैं।

बड़े नीतिगत निर्णयों के साथ-साथ अब यह उपचार छद्म सूचनाओं की छंटाई और राष्ट्रीय एकता के विमर्श को बढ़ाते हुए जरा लम्बा चलेगा।

 देश ने पिछले कुछ सालों में कई पुरानी बीमारियों का इलाज किया है, राष्ट्रीय अस्मिता और एकता के कई मोर्चों पर पताका फहराई है।

धैर्यपूर्वक, कंधे से कंधा मिलाकर डटे रहे तो भले एकबार में न सही किन्तु अंत में (और निकट भविष्य में) इस त्रिकोण का टूटना तय है।